सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBSE Class 6 Hindi Grammar वचन





CBSE Class 6 Hindi Grammar वचन


  • संज्ञा या सर्वनाम शब्द के जिस रूप से उसकी संख्या का पता चले, वह वचन कहलाता है।

वचन के भेद – वचन दो प्रकार के होते हैं।



 


  • एकवचन – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक होने का बोध होता है, उसे एक वचन कहते हैं; जैसे-कपड़ा, स्त्री, बकरी, पुस्तक, कीड़ा, पत्ता, पंखा आदि।

  • बहुवचन – संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक से अधिक होने का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं; जैसे-लड़के, घोड़े, साड़ियाँ, नदियाँ, सड़कें आदि।


  • वचन बदलने के कुछ नियम


1. आकारांत पुल्लिंग शब्दों के अंतिम ‘आ’ को ‘ए’ और ‘एँ’ में बदलने से बहुवचन बनता है;


 जैसे


पंखा           पंखे

लोटा           लोटे

केला           केले

माता            माताएँ

सूचना          सूचनाएँ

कथा        कथाएँ

पुस्तक        पुस्तकें

हरा            हरे

किताब          किताबें

कक्षा             कक्षाएँ

लता              लताएँ

बालिका            बालिकाएँ

घोड़ा              घोड़े

छोटा              छोटे

बहन              बहनें

कामना            कामनाएँ

पुस्तक            पुस्तिकाएँ

कन्या            कन्याएँ



2. इकारांत तथा ईकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में याँ जोड़ने तथा अंत के दीर्घ स्वर को ह्रस्व करने से बहुवचन हो जाता है; 


जैसे


स्त्री         स्त्रियाँ

पूरी         पूरियाँ

देवी          देवियाँ

मछली        मछलियाँ

पत्ती          पत्तियाँ

रोटी        रोटियाँ

मकड़ी         मकड़ियाँ

कमी           कमियाँ

छुट्टी            छुट्टियाँ

गली            गलियाँ

साड़ी           साड़ियाँ

नदी        नदियाँ

नारी            नारियाँ

रानी             रानियाँ

रीति             रीतियाँ

कुरसी           कुरसियाँ

टोपी            टोपियाँ

लिपि          लिपियाँ


3. उकारांत तथा ऊकारांत शब्दों के अंत में भी ‘एँ’ जोड़ने तथा शब्द के अंत के दीर्घ स्वर ‘ऊ’ को ‘उ’ करने से; जैसे


वस्तु    वस्तुएँ   

बहु    बहुएँ   

धेनु    धेनुएँ



4. उकारांत, ऊकारांत तथा औकारांत शब्दों के अंत में ‘एँ’ जोड़कर भी बहुवचन बनाए जाते हैं।


वस्तु     वस्तुएँ

गौ    गौएँ

वधू         वधुएँ

बहू    बहुएँ

धेनु       धेनुएँ

ऋतु    ऋतुएँ


5. ‘या’ शब्दांत वचन परिवर्तन के समय याँ हो जाता है। जैसे


गुड़िया      गुड़ियाँ

चुहिया      चुहियाँ

बछिया      बछियाँ

चिड़िया       चिड़ियाँ

बंदरिया      बंदरियाँ

बुढ़िया     बुढ़ियाँ

खटिया    खटियाँ


6. हिंदी भाषा में बहुत से बहुवचन, एकवचन के अंत में गण, वृंद, जन, वर्ग, दल, लोग आदि शब्द लगाकर भी बनाए जाते हैं।

।।।


 जैसे


कवि         कविगण

विद्यार्थी      विद्यार्थीगण

पक्षी          पक्षीवृंद

प्रिये           प्रियजन

नर्तक          नर्तकदल

हम                हमलोग

कर्मचारी          कर्मचारीगण

मुनि               मुनिगण

पाठक            पाठकगण

खग              खगवृंद

मंत्री              मंत्रीगण

अमीर            अमीर लोग

आप            आपलोग

शिक्षक             शिक्षकगण

छात्र                छात्रगण

गुरु                 गुरुजन

सैनिक               सैनिक दल

गरीब                गरीब लोग

मित्र              मित्रगण




  • आदर प्रकट करने के लिए एकवचन संज्ञा के साथ बहुवचन क्रिया लगाई जाती है; जैसे-श्री राम पिता की आज्ञा से वन चले गए। बापू एक महान व्यक्ति थे। कुछ शब्द सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं।


जैसे दर्शन–तुम्हारे दर्शन कब होंगे? लोग-लोग चले गए। कुछ शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होते हैं।

जैसे-जनता मैदान में खड़ी है। पानी-पानी बह रहा है।


  • विशेष – कुछ शब्द ऐसे भी हैं, जो एकवचन तथा बहुवचन में सदैव एक समान रहते हैं; जैसे—हाथी, घर, आज, कल, दूध, पानी, घी, तेल, चाय आदि।

  • अगर शब्द-युग्म (जोड़े) दिए गए हों तो उनके बहुवचन बनाते समय यह ध्यान देना जरूरी है कि दोनों शब्दों के वचन न बदलकर केवल अंतिम शब्द का ही वचन-परिवर्तन होगा। जैसे-भाई, बहन (भाई-बहनों) भेड़-बकरी (भेड़-बकरियाँ)।

  • इसी प्रकार अकारांत, तत्सम, आकारांत, इकारांत, उकारांत और ऊकारांत शब्द एकवचन और बहुवचन में समान रहते हैं;

  • जैसे-पर्वत, घर, कवि, मुनि, हाथी, साथी, भाई, साधु, चाँद, सूर्य, चंद्रमा, महात्मा, प्रभु, हार, डाकू आदि।

  • संबोधन कारक में जब किसी संज्ञा के साथ ने, को, से आदि परसर्ग लगे तो उनमें ‘ओ’ लगाकर बहुवचन बनाया जाता है। जैसे


  • बहनो एवं भाइयो, लड़के ने – लड़कों ने

  • देवियो एवं सज्जनो, नदी को – नदियों को वचन से – वचनों से।


बहुविकल्पी प्रश्न


1. संज्ञा-सर्वनाम की संख्या का बोध कराने वाले शब्द को कहते हैं

(i) संख्याबोधक

(ii) वचने

(iii) गिनती

(iv) ये सभी


2. वचन के भेद हैं

(i) दो

(ii) तीन

(iii) चार

(iv) पाँच



 

3. आँख शब्द का बहुवचन शब्द है

(i) आँख

(ii) आँखें

(iii) आँखों

(iv) अँखियाँ


4. ‘अध्यापिका’ शब्द का बहुवचन है

(i) अध्यापिकागण

(ii) अध्यापिकावृंद

(iii) अध्यापिकाएँ

(iv) अध्यापिका जन



 

5. ‘आकाश’ शब्द है।

(i) एकवचन

(ii) सदा बहुवचन

(iii) सदा एकवचन

(iv) बहुवचन


उत्तर-

1. (ii)

2. (i)

3. (ii)

4. (iii)

5.(iii)


We hope the given CBSE Class 6 Hindi Grammar वचन  will help you.


…………………….




😘Welcome 😘

 📖  Rudra Coaching Classes 📖

  

    𝐄𝐧𝐠𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐌𝐚𝐭𝐡 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐆𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐥 𝐊𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 𝐑𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐢

 Facility:-

(I) गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा

(II) कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान

(III) प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा

(IV) P. T. M. 

 

         Add:- Arasiya Bazar Shahganj Jaunpur U.P.

Call / Whatsapp :- +91-9453789608

 Visit :- www.rudracoachingclasses.edu

 E-mail :-rudracoachingclasses@edu







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार  एक से अधिक वर्णों  के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं,  जैसे- मैं, वह, राम, दिल्ली, लोटा, पंकज, पुस्तक आदि।  हिंदी भाषा में शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर किया जाता है। (क) अर्थ के आधार पर (ख) विकार के आधार पर (ग) उत्पत्ति के आधार पर (घ) बनावट के आधार पर (क) अर्थ के आधार पर – अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं।      सार्थक       निरर्थक 1. सार्थक शब्द – जिन शब्दों का कोई अर्थ निकलता है, उसे सार्थक शब्द कहते हैं; जैसे खाना, घर, विद्यालय, पुस्तक, कार आदि। 2. निरर्थक शब्द – जिन शब्दों का अर्थ नहीं निकलता है, उसे निरर्थक शब्द कहते हैं; जैसे- हमल, लमक, टमक, पुलटा आदि। (ख) विकार के आधार पर – विकार के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं  विकारी शब्द  अविकारी शब्द 1. विकारी शब्द – जो शब्द लिंग, वचन तथा काल से प्रभावित होकर अपना रूप बदलते हैं, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।  संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-ये चार प्रकार के विकारी शब्द होते हैं। क्योंकि लिंग, ...

12 Zodiac Name In English With Hindi Meaning By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

Word (शब्द) Diction (उच्चारण) Meaning (अर्थ) 1. Arise➜ एरीस➜ मेष 2. Taurus ➜टोरस➜ व्रषभ 3. Gemini ➜जैमिनी ➜मिथुन 4. Cancer ➜कैंसर ➜कर्क 5. Leo ➜लिओ ➜सिंह 6. Virgo➜ वर्गो ➜कन्या 7. Libra ➜लिब्रा ➜तुला 8. Scorpio ➜स्कोर्पियो ➜वृश्चिक 9. Sagittarius➜ सजिटेरियस➜ धनु 10. Capricornus➜ कैप्रिकॉर्न ➜मकर 11. Aquarius ➜एक्वेरियस ➜कुम्भ 12. Pisces ➜पाइसेज ➜मीन आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग के माध्यम से *शाहगंज* में अपनी कोचिंग क्लासेज़ कि एक और शाखा डालने का अवसर प्राप्त हुआ।  New Batch Start From 10th March        *RUDRA COACHING CLASSES*  Subject:- ENGLISH , SCIENCE , HINDI , REASONING , MATH , GENERAL KNOWLEDGE Etc.... सुविधाएं:-  1:-  गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा 2:- कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान  3:- प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा 4:- Monthly Test (मासिक परीक्षा) 5:- P.T.M. (Parent's Teacher's Meeting)              Classes :- K.G. Section To 8th (English Medium)    1 To 10 (Hindi Medium...

Class 1 English Grammar Chapter 1 The Alphabet | English Alphabet for Kids

The English Alphabet is the foundation of the English language. Every word in English is made from letters of the alphabet. Learning the alphabet is the first step in learning English. अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabet) अंग्रेजी भाषा का आधार है। अंग्रेजी के सभी शब्द Alphabet के अक्षरों से मिलकर बनते हैं। What is an Alphabet? An alphabet is a set of letters used to write a language. English Alphabet has 26 letters. Capital Letters A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z Small Letters a b c d e f g h i j k l m n o p q r s t u v w x y z Vowels and Consonants There are 5 vowels in the English alphabet: A, E, I, O, U The remaining 21 letters are called consonants. Examples A for Apple 🍎 B for Ball ⚽ C for Cat 🐱 D for Dog 🐶 E for Elephant 🐘 Importance of Learning Alphabet Helps in reading English words Improves pronunciation Builds vocabulary Helps in writing correctly Conclusion The English Alphabet contains 26 letters. Learning the alphabet is the first step towards reading, writ...