CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार एक से अधिक वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं, जैसे- मैं, वह, राम, दिल्ली, लोटा, पंकज, पुस्तक आदि। हिंदी भाषा में शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर किया जाता है। (क) अर्थ के आधार पर (ख) विकार के आधार पर (ग) उत्पत्ति के आधार पर (घ) बनावट के आधार पर (क) अर्थ के आधार पर – अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं। सार्थक निरर्थक 1. सार्थक शब्द – जिन शब्दों का कोई अर्थ निकलता है, उसे सार्थक शब्द कहते हैं; जैसे खाना, घर, विद्यालय, पुस्तक, कार आदि। 2. निरर्थक शब्द – जिन शब्दों का अर्थ नहीं निकलता है, उसे निरर्थक शब्द कहते हैं; जैसे- हमल, लमक, टमक, पुलटा आदि। (ख) विकार के आधार पर – विकार के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं विकारी शब्द अविकारी शब्द 1. विकारी शब्द – जो शब्द लिंग, वचन तथा काल से प्रभावित होकर अपना रूप बदलते हैं, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-ये चार प्रकार के विकारी शब्द होते हैं। क्योंकि लिंग, ...
रुद्र कोचिंग क्लासेस में आपका हार्दिक स्वागत है। यह एक शैक्षिक मंच है, जहाँ कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सरल, उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को आसान भाषा में शिक्षा प्रदान करना और उनकी पढ़ाई को रोचक बनाना है।