सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार


 एक से अधिक वर्णों  के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं,

 जैसे- मैं, वह, राम, दिल्ली, लोटा, पंकज, पुस्तक आदि।


 हिंदी भाषा में शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर किया जाता है।


(क) अर्थ के आधार पर

(ख) विकार के आधार पर

(ग) उत्पत्ति के आधार पर

(घ) बनावट के आधार पर


(क) अर्थ के आधार पर – अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं।


     सार्थक

      निरर्थक

1. सार्थक शब्द – जिन शब्दों का कोई अर्थ निकलता है, उसे सार्थक शब्द कहते हैं; जैसे खाना, घर, विद्यालय, पुस्तक, कार आदि।


2. निरर्थक शब्द – जिन शब्दों का अर्थ नहीं निकलता है, उसे निरर्थक शब्द कहते हैं; जैसे- हमल, लमक, टमक, पुलटा आदि।


(ख) विकार के आधार पर – विकार के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं


 विकारी शब्द

 अविकारी शब्द


1. विकारी शब्द – जो शब्द लिंग, वचन तथा काल से प्रभावित होकर अपना रूप बदलते हैं, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।

 संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-ये चार प्रकार के विकारी शब्द होते हैं। क्योंकि लिंग, वचन तथा काल की दृष्टि से इनमें विकार उत्पन्न होता है। यानी इसका रूप बदल जाता है।


2. अविकारी शब्द – जो शब्द लिंग वचन तथा काल से प्रभावित नहीं होते तथा हर स्थिति में ज्यों के त्यों बने रहते हैं। उन्हें अविकारी शब्द अव्यय कहते हैं। क्रियाविशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक तथा विस्मयादिबोधक शब्द अविकारी होते हैं; 

जैसे-ऊपर, नीचे, हाथ! आह! और पर, क्योंकि तो सुबह, इसलिए धीरे वहाँ आदि।


(ग) उत्पत्ति के आधार पर – उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद होते हैं


   तत्सम

  तद्भव

  देशज

  विदेशी


1. तत्सम शब्द – ये शब्द संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में ज्यों-के-त्यों अर्थात् उसी रूप में ले लिए जाते हैं, जिस रूप में ये संस्कृत में होते हैं;


 जैसे- सर्प, ग्राम, सत्य, सूर्य, कार्य, प्रथम आदि।


2. तद्भव शब्द – ये शब्द संस्कृत शब्दों के रूप में कुछ बदलाव के साथ हिंदी भाषा में प्रयोग होते हैं; 


जैसे- दही (दधि), साँप (सर्प), गाँव (ग्राम), सच (सत्य), काम (कार्य) आदि।


3. देशज शब्द – ‘देशज’ अर्थात् देश में उत्पन्न। ये शब्द भारत के विभिन्न क्षेत्रों से तथा आम बोलचाल की भाषा से लिए गए हैं;


 जैसे-खिचड़ी, जूता, पैसा, पगड़ी आदि।


4. विदेशी शब्द – दूसरे देशों की भाषाओं से हिंदी में आए शब्द ‘विदेशी’ शब्द कहलाते हैं; 


जैसे- लालटेन, स्टेशन, स्कूल, पादरी, जमीन, बंदूक, सब्ज़ी, आदमी, वकील, सौगात, रूमाल, तौलिया, कमरा आदि।


(घ) बनावट के आधार पर- बनावट के आधार पर शब्द के तीन भेद होते हैं।


 रूढ़

 यौगिक

 योगरूढ़


1. रूढ़ शब्द – वे शब्द जो परंपरा से किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या प्राणी आदि के लिए प्रयोग होते चले आ रहे हैं। उन्हें रूढ शब्द कहते हैं। इन शब्दों के खंड करने पर इनका कोई अर्थ नहीं निकलता यानी खंड करने पर ये शब्द अर्थहीन हो जाते हैं।


2. यौगिक शब्द – ‘यौगिक’ यानी योग से बनने वाला। वे शब्द जो दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बनते हैं, उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं। इन शब्दों के खंड किए जा सकते हैं। खंडित शब्दों के भी अर्थ होते हैं। इन शब्दों की रचना उपसर्ग, प्रत्यय, संधि तथा समाज के द्वारा होती है; जैसे- भोजनालय ( भोजन का घर)


3.योगरूढ़ शब्द :- जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है।


अथवा- ऐसे यौगिक शब्द, जो साधारण अर्थ को छोड़ विशेष अर्थ ग्रहण करे, 'योगरूढ़' कहलाते है।.


जैसे- लम्बोदर, पंकज, दशानन, जलज इत्यादि ।

लम्बोदर =लम्ब +उदर बड़े पेट वाला )=गणेश जी

दशानन =दश +आनन (दस मुखों वाला _रावण)

'पंक +ज' अर्थ है कीचड़ से (में) उत्पत्र; पर इससे केवल 'कमल' का अर्थ लिया जायेगा, अतः 'पंकज 'योगरूढ़ है।


ऐसे शब्द केवल अपने रूढ़ अर्थ को प्रकट करने वाले प्राणी, शक्ति, वस्तु या स्थान के लिए ही प्रयोग किए जाते हैं। 

बहुव्रीहि समास ऐसे शब्दों के अंतर्गत आते हैं।




बहुविकल्पी प्रश्न


1. शब्द कहलाता है

(i) शब्दों का समूह

(ii) वर्गों का समूह

(iii) वर्गों को सार्थक समूह

(iv) इनमें से कोई नहीं


2. प्रयोग के आधार पर शब्द के भेद होते हैं

(i) विकारी, अविकारी

(ii) शब्द अर्थ

(iii) विलोम, पर्यायवाची

(iv) विलोम एकार्थी



 

3. रचना के आधार पर शब्दों के भेद हैं

(i) एक

(ii) दो

(iii) तीन

(iv) चार


4. जो शब्द संस्कृत से ज्यों के त्यों हिंदी में आए

(i) तत्सम शब्द

(ii) तद्भव शब्द

(iii) देशज शब्द

(iv) विदेशी शब्द



 

5. उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद हैं ?

(i) तीन

(ii) पाँच

(iii) छह

(iv) चार


6. ‘तत्सम शब्द’ किस आधार पर शब्द का भेद है?

(i) रचना

(ii) अर्थ

(iii) प्रयोग

(iv) उत्पत्ति



 

7. निम्नलिखित में से किस विकल्प में विकारी शब्द है ?

(i) क्रिया

(ii) क्रियाविशेषण

(ii) विस्मयादिबोधक

(iv) समुच्चयबोधक


8. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द किस विकल्प में है?

(i) क्षमा

(ii) बंदर

(iii) आग

(iv) फूल


उत्तर

1. (ii)

2. (i)

3. (iii)

4. (i)

5. (iv)

6. (iv)

7. (i)

8. (i)



 

We hope the given CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार will help you.



😘Welcome 😘

 📖  Rudra Coaching Classes 📖

  

    𝐄𝐧𝐠𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐌𝐚𝐭𝐡 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐆𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐥 𝐊𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 𝐑𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐢

 Facility:-

(I) गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा

(II) कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान

(III) प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा

(IV) P. T. M. 

 

         Add:- Arasiya Bazar Shahganj Jaunpur U.P.

Call / Whatsapp :- +91-9453789608

 Visit :- www.rudracoachingclasses.edu

 E-mail :-rudracoachingclasses@edu



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

12 Zodiac Name In English With Hindi Meaning By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

Word (शब्द) Diction (उच्चारण) Meaning (अर्थ) 1. Arise➜ एरीस➜ मेष 2. Taurus ➜टोरस➜ व्रषभ 3. Gemini ➜जैमिनी ➜मिथुन 4. Cancer ➜कैंसर ➜कर्क 5. Leo ➜लिओ ➜सिंह 6. Virgo➜ वर्गो ➜कन्या 7. Libra ➜लिब्रा ➜तुला 8. Scorpio ➜स्कोर्पियो ➜वृश्चिक 9. Sagittarius➜ सजिटेरियस➜ धनु 10. Capricornus➜ कैप्रिकॉर्न ➜मकर 11. Aquarius ➜एक्वेरियस ➜कुम्भ 12. Pisces ➜पाइसेज ➜मीन आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग के माध्यम से *शाहगंज* में अपनी कोचिंग क्लासेज़ कि एक और शाखा डालने का अवसर प्राप्त हुआ।  New Batch Start From 10th March        *RUDRA COACHING CLASSES*  Subject:- ENGLISH , SCIENCE , HINDI , REASONING , MATH , GENERAL KNOWLEDGE Etc.... सुविधाएं:-  1:-  गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा 2:- कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान  3:- प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा 4:- Monthly Test (मासिक परीक्षा) 5:- P.T.M. (Parent's Teacher's Meeting)              Classes :- K.G. Section To 8th (English Medium)    1 To 10 (Hindi Medium...

Class 1 English Grammar Chapter 1 The Alphabet | English Alphabet for Kids

The English Alphabet is the foundation of the English language. Every word in English is made from letters of the alphabet. Learning the alphabet is the first step in learning English. अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabet) अंग्रेजी भाषा का आधार है। अंग्रेजी के सभी शब्द Alphabet के अक्षरों से मिलकर बनते हैं। What is an Alphabet? An alphabet is a set of letters used to write a language. English Alphabet has 26 letters. Capital Letters A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z Small Letters a b c d e f g h i j k l m n o p q r s t u v w x y z Vowels and Consonants There are 5 vowels in the English alphabet: A, E, I, O, U The remaining 21 letters are called consonants. Examples A for Apple 🍎 B for Ball ⚽ C for Cat 🐱 D for Dog 🐶 E for Elephant 🐘 Importance of Learning Alphabet Helps in reading English words Improves pronunciation Builds vocabulary Helps in writing correctly Conclusion The English Alphabet contains 26 letters. Learning the alphabet is the first step towards reading, writ...