सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBSE Class 6 Hindi Grammar संज्ञा के विकार


CBSE Class 6 Hindi Grammar संज्ञा के विकार


जो शब्द संज्ञा में विकार या परिवर्तन लाते हैं, वे विकारी तत्व कहलाते हैं। लिंग, वचन तथा कारक के कारण संज्ञा का रूप बदल जाता है।

लिंग – संज्ञा शब्द के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वह पुरुष जाति का है या स्त्री जाति का, उसे लिंग कहते हैं।


लिंग के भेद 

हिंदी भाषा में लिंग के दो भेद होते हैं



पुल्लिंग – जिन संज्ञा शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है वे पुल्लिंग कहलाते हैं; जैसे-बैल, पिता, घोड़ा, स्टेशन, अखबार, पेड़, घर आदि।


स्त्रीलिंग – जिन संज्ञा शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है, वे स्त्रीलिंग कहलाते हैं; जैसे-सेठानी, चिड़िया, मेज, कुरसी, टोकरी, लोमड़ी, दादी, मोरनी, अध्यापिका आदि।..


हिंदी भाषा के सही प्रयोग के लिए संज्ञा शब्दों के लिंग का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि संज्ञा शब्दों के लिंग का प्रभाव सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा क्रियाविशेषण; जैसे


सर्वनाम पर –

(पुल्लिंग) अपना कमरा खोलो।

(स्त्रीलिंग) अपनी कोठरी खोलो।



 

विशेषण पर –

(पुल्लिंग) मुझे नीला पेंट चाहिए।

(स्त्रीलिंग) मुझे नीली साड़ी चाहिए।


क्रिया पर –

(पुल्लिंग) लड़का दौड़ा।

(स्त्रीलिंग) लड़की दौड़ी।


क्रियाविशेषण पर –

(पुल्लिंग) आयुष दौड़ता हुआ आया

(स्त्रीलिंग) नेहा दौड़ती हुई आई।


लिंग पहचान के कुछ सामान्य नियम


पुल्लिंग शब्दों की पहचान – कुछ शब्द प्रायः पुल्लिंग होते हैं; जैसे

देशों के नाम – भारत, चीन, अमेरिका, फ्रांस, जापान आदि।


 

पेड़ों के नाम – आम, केला, संतरा, अमरूद, आदि। (अपवाद, इमली)


 

पर्वत के नाम – हिमालय, कंचनजंगा, एवरेस्ट, फूजीयामा आदि।.


ग्रहों के नाम – मंगल, सूर्य, चंद्र, राहु, केतु, शनि, बुध आदि (अपवाद–पृथ्वी, स्त्रीलिंग)


दिनों के नाम – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।


महीनों के नाम – फरवरी, मार्च, चैत्र, बैशाख आदि। (अपवाद-जनवरी, मई, जुलाई स्त्रीलिंग)


सागर के नाम – हिंद महासागर, प्रशांत महासागर।


शरीर के अंग – बाल, सिर, कान, गाल, होठ आदि।


भाववाचक संज्ञा – प्रेम, बुढ़ापा, क्रोध, आनंद, दुख आदि।


धातुओं के नाम – ताँबा, लोहा, सोना, राँगा इत्यादि।


अकारांत शब्द – शेर, लेखक, पर्वत, पत्र आदि।


स्त्रीलिंग शब्दों की पहचान – निम्नलिखित शब्द प्रायः स्त्रीलिंग होते हैं.


भाषाओं के नाम – हिंदी, अंग्रेज़ी, रूसी, जापानी आदि।


नदियों के नाम – गंगा, यमुना, सरस्वती, सरयू आदि।


बोलियों के नाम – हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रजभाषा आदि।


ईकारांत शब्द – नदी, पोथी, रोटी, मिठाई, लाठी आदि।


अकारांत शब्द – प्रार्थना, आशा, कला, परीक्षा, आदि।


तिथियों के नाम – पूर्णिमा, अष्टमी, चतुर्थी, तीज आदि।


उकारांत शब्द – आयु, ऋतु ।


लिंग बदलने के कुछ नियम.

शब्दों में विभिन्न प्रत्यय जोड़कर पुल्लिंग शब्दों को स्त्रीलिंग शब्दों में परिवर्तित किया जाता है।


‘अ’ को ‘आ’ करके


पुलिंग


छात्र

शिष्य

प्रिय

अध्यक्ष

आदरणीय

आचार्य

बाल

मूर्ख

कमल

आत्मज

स्त्रीलिंग


छात्रा

शिष्या

प्रिया

अध्यक्षा

आदरणीया

आचार्या

बाला

मूर्खा

कमला

आत्मजा

अ’ ‘आ’ को ‘ई’ करके



पुल्लिंग   


दादा

बेटा

नाना

पुत्र

नर

कबूतर

बूढ़ा

लड़का

घोड़ा

दास

साला

सखा

काला

गोरा

स्त्रीलिंग


दादी

बेटी

नानी

पुत्री

नारी

कबूतरी

बूढ़ी

लड़की

घोड़ी

दासी

साली

सखी

काली

गोरी


अ’ ‘आ’ को ‘इया’ करके।


पुल्लिंग    स्त्रीलिंग   

लोटा     लुटिया

डिब्बा    डिबिया

खाट      खटिया

बूढ़ा      बुढ़िया

चूहा      चूहिया

कुत्ता    कुतिया


इसके अलावा अंत में ‘अ’ के स्थान पर आनी लगाकर 



जैसे


पुल्लिंग    स्त्रीलिंग   

सेठ        सेठानी

देवर    देवरानी

जेठ    जेठानी




अंत में ‘आइन’ लगाकर जैसे


पुल्लिंग    स्त्रीलिंग   

बाबू       बबुआइन

पंडित    पंडिताइन

ठाकुर     ठकुराइन

चौधरी    चौधराइन



अंत में ‘इका’ लगाकर जैसे


पुल्लिंग    स्त्रीलिंग   

सेवक     सेविका

नायक    नायिका

पाठक     पाठिका

गायक    गायिका



अंत में ‘इन’ जोड़कर


पुल्लिंग    स्त्रीलिंग   

सुनार     सुनारिन

तेली       तेलिन

माली    मालिन

नाग        नागिन

कहार    कहारिन



इकारांत शब्दों में ‘ई’ को ‘इ’ में बदलकर उसमें ‘णी’ या ‘नी’ लगाकर 


जैसे


पुल्लिंग          स्त्रीलिंग

अधिकारी       अधिकारणी

ब्रह्मचारी            ब्रह्मचारिणी

सहकारी          सहकारिणी

मेधावी            मेधाविनी



कुछ सर्वथा भिन्न रूप


पुल्लिंग    स्त्रीलिंग   

राजा      रानी

पिता      माता

गाय        भैंस

कवि    कवयित्री

स्त्री         पुरूष

युवक      युवती

विद्वान     विदुषी

बाप        माँ

वर         वधू

वीर    वीरांगना



बहुविकल्पी प्रश्न


1. लिंग कहते हैं

(i) पुरुष या स्त्री जाति का बोध कराने वाले शब्द रूप को

(ii) पहचान को

(iii) विशेष चिह्न को

(iv) उपर्युक्त सभी


2. हिंदी में लिंग कितने प्रकार के होते हैं

(i) तीन-पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, नपुंसकलिंग

(ii) दो-स्त्रीलिंग, पुल्लिंग

(iii) (i) व (ii) दोनों

(iv) इनमें से कोई नहीं



 

3. स्त्री जाति का बोध करवाने वाले शब्द कहलाते हैं?

(i) पुल्लिंग

(ii) स्त्रीलिंग

(iii) नपुंसकलिंग

(iv) इनमें कोई नहीं



 

4. पुरुष जाति का बोध करवाने वाले शब्द कहलाते हैं

(i) पुल्लिंग

(ii) स्त्रीलिंग

(iii) नित्य पुल्लिंग

(iv) नपुंसकलिंग



 

5. ‘सोना’ क्या है?

(i) स्त्रीलिंग

(ii) पुल्लिंग

(iii) (i) और (ii) दोनों

(iv) इनमें कोई नहीं


6. कवि शब्द का स्त्रीलिंग है

(i) कविता

(ii) कवयित्री

(iii) कवयीत्री

(iv) कवयत्री


7. ‘नेता’ शब्द का स्त्रीलिंग होता है

(i) नेती

(ii) नेत्री

(iii) नेताजी

(iv) मादा नेताजी



 

उत्तर-

1.(i)

2. (ii)

3. (ii)

4. (i)

5. (ii)

6. (ii)

7. (ii)


We hope the given CBSE Class 6 Hindi Grammar संज्ञा के विकार will help you.



…………………….




😘Welcome 😘

 📖  Rudra Coaching Classes 📖

  

    𝐄𝐧𝐠𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐌𝐚𝐭𝐡 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐆𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐥 𝐊𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 𝐑𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐢

 Facility:-

(I) गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा

(II) कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान

(III) प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा

(IV) P. T. M. 

 

         Add:- Arasiya Bazar Shahganj Jaunpur U.P.

Call / Whatsapp :- +91-9453789608

 Visit :- www.rudracoachingclasses.edu

 E-mail :-rudracoachingclasses@edu




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

12 Zodiac Name In English With Hindi Meaning By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

Word (शब्द) Diction (उच्चारण) Meaning (अर्थ) 1. Arise➜ एरीस➜ मेष 2. Taurus ➜टोरस➜ व्रषभ 3. Gemini ➜जैमिनी ➜मिथुन 4. Cancer ➜कैंसर ➜कर्क 5. Leo ➜लिओ ➜सिंह 6. Virgo➜ वर्गो ➜कन्या 7. Libra ➜लिब्रा ➜तुला 8. Scorpio ➜स्कोर्पियो ➜वृश्चिक 9. Sagittarius➜ सजिटेरियस➜ धनु 10. Capricornus➜ कैप्रिकॉर्न ➜मकर 11. Aquarius ➜एक्वेरियस ➜कुम्भ 12. Pisces ➜पाइसेज ➜मीन आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग के माध्यम से *शाहगंज* में अपनी कोचिंग क्लासेज़ कि एक और शाखा डालने का अवसर प्राप्त हुआ।  New Batch Start From 10th March        *RUDRA COACHING CLASSES*  Subject:- ENGLISH , SCIENCE , HINDI , REASONING , MATH , GENERAL KNOWLEDGE Etc.... सुविधाएं:-  1:-  गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा 2:- कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान  3:- प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा 4:- Monthly Test (मासिक परीक्षा) 5:- P.T.M. (Parent's Teacher's Meeting)              Classes :- K.G. Section To 8th (English Medium)    1 To 10 (Hindi Medium...

रुद्र कोचिंग क्लासेज

रुद्र कोचिंग क्लासेज  # SC/ OBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग एंव छात्रवृति  # यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए स्पेशल क्लास  # आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021  निकट अरसिया बाज़ार, शाहगंज, जौनपुर  हेड आफिस :- महमदपुर ,उनुरखा, कादीपुर, सुल्तानपुर 9453789608

Pet And Domestic Animals Names List - पालतू एवं घरेलू जानवरों के नाम. By:- Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

Pet And Domestic Animals Names List - पालतू एवं घरेलू जानवरों के नाम No. Word (शब्द) Diction (उच्चारण) Meaning (अर्थ) 1 Cow➜काउ➜गाय 2 Ox ➜ऑक्स ➜बैल 3 Buffalo➜ बफेलो ➜भेंस 4 Camel➜ कैमल➜ ऊँट 5 Goat ➜गोट ➜बकरी 6 Sheep➜ शीप ➜भेड़ 7 Donkey➜ डाॅन्की ➜गधा 8 Horse ➜होर्स➜ घोड़ा 9 Bull ➜बुल ➜सांड 10 Elephant ➜एलीफेंट ➜हाथी 11 Cat ➜कैट ➜बिल्ली 12 Dog ➜डॉग ➜कुत्ता 13 Rat/Mouse ➜रॅट/माउस ➜चूहा 14 Squirrel ➜स्क्विरल ➜गिलहरी 15 Rabbit➜ रैबिट➜ खरगोश 16 Mule ➜म्‍यूल् ➜खच्चर 17 Yak ➜याक ➜याक 18 Lama ➜लामा ➜लामा 19 Pig ➜पिग➜ सूअर Good News   अब आपके क्षेत्र अरसिया बाज़ार में 'रुद्रा कोचिंग क्लासेज़ ' लेकर आया है शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रान्ति।       विशेषताएँ  1:- गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा 2:- कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान  3:- Monthly टेस्ट 4:- ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्लासेज़ 5:- हैंड रिटेन (Hand―Written) नोट्स        व बहुत सारी सुविधाएं !! कक्षाएं :-   K.G. Section To 8th (English Medium शिशु से लेकर 10 तक (हिन्दी म...