सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBSE Class 6 Hindi Grammar कारक


CBSE Class 6 Hindi Grammar कारक


कारक का शाब्दिक अर्थ है-‘क्रिया को करने वाला’ अर्थात क्रिया को पूरी करने में किसी-न-किसी भूमिका को निभाने वाला। यानी अर्थपूर्ण बनाने वाला।

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया तथा वाक्य के अन्य शब्दों के साथ संबंध का पता चलता है, उसे कारक कहते हैं।

कारक के भेद – कारक के आठ भेद हैं।



आइए, कारक चिह्नों के वाक्यों में प्रयोग के उदाहरण पर एक नज़र डालें


  • कर्ता (ने) – अंशु ने बर्गर खाया।

  • कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाया।

  • कर्म (को) – तुषार ने आयुष को पुस्तक दी।

  • श्रीकृष्ण ने कंस को मारा।

  • करण ( से/के द्वारा) – माँ चाकू से फल काटती है।

  • संप्रदान (को, के लिए) – मैं आपके लिए चाय बना रही हूँ।

  • अपादान (से) – पेड़ से पत्ते गिर रहे हैं।

  • अधिकरण (में, पर) – मछली पानी में रहती है।

  • संबंध (का, की, के, रा, री, रे) – यह आयुष का घर है।

  • नेहा के पिता लेखक है।

  • संबोधन (हे, अरे, ओ )-हे! राम ये क्या हुआ? अरे! तुम कब आए?

  • कारक, कारक चिह्न, परसर्गः


  • कर्ता कारक – कर्ता का अर्थ होता है-करने वाला; जैसे-आयुष ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया।


उपर्युक्त वाक्य में सम्मान बढ़ाने वाला आयुष है। अतः कर्ता वही है और इसका ज्ञान करा रहा है–ने परसर्ग।

शब्द के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध हो, उसे कर्ता कारक कहते हैं। जैसे-माँ ने खाना बनाया।।।


कर्म कारक – शब्द के जिस रूप पर क्रिया का फल पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं। कर्म कारक का परसर्ग ‘को’ होता है; जैसे-डाकिया ने ओजस्व को पत्र दिया।

कर्म की पहचान के लिए क्रिया के साथ क्या तथा किसको लगाकर प्रश्न करने पर, जो उत्तर. आता है वही कर्म होता है।



करण कारक – कर्ता जिस साधन या माध्यम से कार्य करता है, उस साधन या माध्यम को करण कारक कहते हैं। करण कारक के परसर्ग ‘से’ के दुवारा’ तथा ‘के साथ होते हैं; जैसे–ओजस्व ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार पाया। मुझे जहाज़ से कोलकता जाना है। राधा दादी जी के साथ रह रही है।।।


संप्रदान कारक – जहाँ कर्ता किसके लिए कार्य करता है या जिसे कुछ देता हैं उस भाव को बताने वाले शब्द को संप्रदान कारक कहते हैं। इस कारक के परसर्ग हैं-को, के लिए, हेतु। जैसे–नेता जी ने गरीबों को कंबल बाँटे। पिता जी ओजस्व के लिए साइकिल लाए। बहनें अपनी रक्षा हेतु भाइयों को राखी बाँधती हैं।



अपादन कारक – संज्ञा और सर्वनाम के जिस रूप से अलग होने, दूरी बताने, तुलना करने तथा सजाने आदि के भाव का पता चलता है, उसे अपादान कारक कहते हैं। अपादान कारक का परसर्ग ‘से होता है। अपादान कारक की पहचान के लिए क्रिया के साथ कहाँ से, किससे लगाकर प्रश्न किया जाता है। फिर उसका उत्तर आता है, वह अपादान कारक होता है; जैसे-नेहा

सीमा से सुंदर है। बाघ शिकारी से डर गया। आयुष दुकान से चीनी लाया।



संबंध कारक – संज्ञा के जिस रूप से दो संज्ञाओं अथवा सर्वनामों के आपसी संबंध का पता चलता है, वह संबंध कारक कहलाता है। संबंध कारक की पहचान के लिए अथवा सर्वनाम के साथ किसका, किसकी, किसके, किसने आदि शब्दों को लगाकर प्रश्न करके उसके उत्तर प्राप्त किए जाते हैं, वे ही उत्तर संबंध कारक कहलाते हैं, संबंध कारक के परसर्ग का, के, की, रा, रे, री,

ना, ने, नी आदि होते हैं; जैसे—यह बस्ता ओजस्व का है। कल नेहा की शादी है। अंशु दादी जी के साथ स्कूल गई।



अधिकरण कारक – संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के समय, स्थान, अवसर आदि का पता चलता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। अधिकरण कारक के परसर्ग ‘में’ तथा ‘पर’ होते हैं। अधिकरण कारक की पहचान के लिए वाक्य में क्रिया के साथ कहाँ लगाकर प्रश्न तथा उत्तर प्राप्त करने के लिए किया जाता है; जैसे–पेड़ पर चिड़िया बैठी है। मेज़ पर अंशु की किताब रखी

है। थैले में फल हैं।



संबोधन कारक – जिन संज्ञा शब्दों का प्रयोग किसी को बुलाने या पुकारने अथवा संबोधित करने के लिए किया जाता है, वे संबोधन कारक कहलाते हैं। संबोधन कारक में परसर्ग ‘अरे, हे, ओ’ आदि होते हैं। जैसे-अरे मोहन! यहाँ आना! हे वीरो! – मातृभूमि की रक्षा करो।



बहुविकल्पी प्रश्न


1. कारक की विभक्तियों का अन्य नाम है

(i) काल

(ii) चिह्न

(iii) परसर्ग

(iv) क्रिया


2. ‘का’ ‘की’ ‘के’ विभक्ति-चिह्न हैं

(i) संबंध कारक के

(ii) कर्म कारक के

(iii) कर्ता कारक के

(iv) संप्रदान कारक के



 

3. कारक के भेद होते हैं

(i) पाँच

(ii) सात

(iii) आठ

(iv) नौ


4. रेखांकित में कारक के नाम बताइए–’पेड़ से पत्ते गिरते हैं।’

(i) करण कारक

(ii) अपादान कारक

(iii) संबंध कारक

(iv) संप्रदान कारक



 

5. भिखारी को भीख दे दो

(i) कर्मकारक

(ii) करण कारक

(iii) अपादान कारक

(iv) संप्रदान कारक


6. बच्चा कुत्ते से डरता है

(i) करण कारक

(ii) कर्म कारक

(iii) अपादान कारक

(iv) कर्ता कारक



 

7. तुम्हारे घर सोना बरसेगा

(i) कर्ता कारक

(ii) अधिकरण कारक

(iii) अपादन कारक

(iv) कारण कारक


8. नेहा’ मेरे लिए कॉफ़ी बनाने लगी। वाक्य में रेखांकित शब्द है

(i) कर्ता कारक

(ii) करण कारक

(iii) संप्रदान कारक

(iv) अपादान कारक


9. ‘चाय मेज़ पर रख देना’ रेखांकित शब्द कारक है

(i) कर्ता कारक।

(ii) अपादान कारक

(iii) संबोधन कारक

(iv) अधिकरण कारक


10. मोहन की पुस्तक मेरे पास है। रेखांकित शब्द कारक है।

(i) संबंध कारक

(ii) अधिकरण कारक

(iii) अपादान कारक

(iv) कर्म कारक



 

उत्तर-

1. (iii)

2. (ii)

3. (iii)

4. (ii)

5. (iv)

6. (iii)

7. (ii)

8. (iii)

9. (iv)

10. (i)


We hope the given CBSE Class 6 Hindi Grammar कारक will help you.


…………………….




😘Welcome 😘

 📖  Rudra Coaching Classes 📖

  

    𝐄𝐧𝐠𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐌𝐚𝐭𝐡 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐆𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐥 𝐊𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 𝐑𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐢

 Facility:-

(I) गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा

(II) कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान

(III) प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा

(IV) P. T. M. 

 

         Add:- Arasiya Bazar Shahganj Jaunpur U.P.

Call / Whatsapp :- +91-9453789608

 Visit :- www.rudracoachingclasses.edu

 E-mail :-rudracoachingclasses@edu




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार  एक से अधिक वर्णों  के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं,  जैसे- मैं, वह, राम, दिल्ली, लोटा, पंकज, पुस्तक आदि।  हिंदी भाषा में शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर किया जाता है। (क) अर्थ के आधार पर (ख) विकार के आधार पर (ग) उत्पत्ति के आधार पर (घ) बनावट के आधार पर (क) अर्थ के आधार पर – अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं।      सार्थक       निरर्थक 1. सार्थक शब्द – जिन शब्दों का कोई अर्थ निकलता है, उसे सार्थक शब्द कहते हैं; जैसे खाना, घर, विद्यालय, पुस्तक, कार आदि। 2. निरर्थक शब्द – जिन शब्दों का अर्थ नहीं निकलता है, उसे निरर्थक शब्द कहते हैं; जैसे- हमल, लमक, टमक, पुलटा आदि। (ख) विकार के आधार पर – विकार के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं  विकारी शब्द  अविकारी शब्द 1. विकारी शब्द – जो शब्द लिंग, वचन तथा काल से प्रभावित होकर अपना रूप बदलते हैं, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।  संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-ये चार प्रकार के विकारी शब्द होते हैं। क्योंकि लिंग, ...

12 Zodiac Name In English With Hindi Meaning By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

Word (शब्द) Diction (उच्चारण) Meaning (अर्थ) 1. Arise➜ एरीस➜ मेष 2. Taurus ➜टोरस➜ व्रषभ 3. Gemini ➜जैमिनी ➜मिथुन 4. Cancer ➜कैंसर ➜कर्क 5. Leo ➜लिओ ➜सिंह 6. Virgo➜ वर्गो ➜कन्या 7. Libra ➜लिब्रा ➜तुला 8. Scorpio ➜स्कोर्पियो ➜वृश्चिक 9. Sagittarius➜ सजिटेरियस➜ धनु 10. Capricornus➜ कैप्रिकॉर्न ➜मकर 11. Aquarius ➜एक्वेरियस ➜कुम्भ 12. Pisces ➜पाइसेज ➜मीन आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग के माध्यम से *शाहगंज* में अपनी कोचिंग क्लासेज़ कि एक और शाखा डालने का अवसर प्राप्त हुआ।  New Batch Start From 10th March        *RUDRA COACHING CLASSES*  Subject:- ENGLISH , SCIENCE , HINDI , REASONING , MATH , GENERAL KNOWLEDGE Etc.... सुविधाएं:-  1:-  गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा 2:- कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान  3:- प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा 4:- Monthly Test (मासिक परीक्षा) 5:- P.T.M. (Parent's Teacher's Meeting)              Classes :- K.G. Section To 8th (English Medium)    1 To 10 (Hindi Medium...

Class 1 English Grammar Chapter 1 The Alphabet | English Alphabet for Kids

The English Alphabet is the foundation of the English language. Every word in English is made from letters of the alphabet. Learning the alphabet is the first step in learning English. अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabet) अंग्रेजी भाषा का आधार है। अंग्रेजी के सभी शब्द Alphabet के अक्षरों से मिलकर बनते हैं। What is an Alphabet? An alphabet is a set of letters used to write a language. English Alphabet has 26 letters. Capital Letters A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z Small Letters a b c d e f g h i j k l m n o p q r s t u v w x y z Vowels and Consonants There are 5 vowels in the English alphabet: A, E, I, O, U The remaining 21 letters are called consonants. Examples A for Apple 🍎 B for Ball ⚽ C for Cat 🐱 D for Dog 🐶 E for Elephant 🐘 Importance of Learning Alphabet Helps in reading English words Improves pronunciation Builds vocabulary Helps in writing correctly Conclusion The English Alphabet contains 26 letters. Learning the alphabet is the first step towards reading, writ...