सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CBSE Class 6 Hindi Grammar भाषा, लिपि और व्याकरण



CBSE Class 6 Hindi Grammar भाषा, लिपि और व्याकरण  Here we have given NCERT Class 6 Hindi Grammar भाषा, लिपि और व्याकरण।




CBSE Class 6 Hindi Grammar भाषा, लिपि और व्याकरण






मनुष्य बोलकर अपने भावों को व्यक्त करता है तथा आवश्यकता पड़ने पर वह लिखकर भी मन की बात को स्पष्ट करता है। इन दोनों का मूल आधार ‘भाषा’ ही है। भाषा शब्द भाष धातु से बना है। इसका अर्थ है-बोलना। मनुष्य जिन ध्वनियों को बोलकर अपनी बात कहता है, उसे भाषा कहते हैं।



भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों या विचारों को आदान – प्रदान करता है।


भाषा के रूप

भाषा के दो रूप हैं-



मौखिक भाषा – जब व्यक्ति अपने मन के भावों को बोलकर व्यक्त करता है, तो वह भाषा का मौखिक रूप कहलाता है।

लिखित भाषा – जब व्यक्ति अपने मन के भावों को लिखकर व्यक्त करता है, तो वह भाषा का लिखित रूप कहलाता है।


 


लिपि – भाषा का प्रयोग करते समय हम सार्थक ध्वनियों का उपयोग करते हैं। इन्हीं मौखिक ध्वनियों को जिन चिह्नों द्वारा लिखकर व्यक्त किया जाता है, वे लिपि कहलाते हैं। लिपि की परिभाषा हम इस प्रकार दे सकते हैं


किसी भी भाषा के लिखने की विधि को लिपि कहा जाता है।

प्रत्येक भाषा के लिपि-चिह्न अलग-अलग होते हैं तथा उन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे हिंदी व संस्कृत भाषा की लिपि देवनागरी है। इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन, पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी और उर्दू भाषा की लिपि फ़ारसी है।

कुछ प्रसिद्ध भाषाएँ एवं उनकी लिपियों के नाम इस प्रकार हैं-



भाषा

हिंदी, संस्कृत, मराठी

पंजाबी

उर्दू, फ़ारसी

अरबी

बंगला

रूसी

अंग्रेज़ी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश   

लिपि

देवनागरी

गुरुमुखी

फ़ारसी

अरबी

बंगला

रूसी

रोमन



भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं; जैसे-हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, कश्मीरी, बंगला, उड़िया, तेलुगु, असमिया, सिंधी, गुजराती, बोडो, डोगरी, मैथिली, कन्नड़, संथाली, मणिपुरी, कोंकणी, संथाली, मलयालम, नेपाली, मराठी। इस प्रकार अब भारत में निम्नलिखित 22 (बाईस) भाषाएँ प्रचलित हैं।


संस्कृत भाषा से ही हिंदी भाषा का जन्म हुआ है। 14 सितंबर, 1949 को हिंदी संविधान में भारत की राजभाषा स्वीकार की गई।


भारत के अधिकांश हिस्सों में यही भाषा बोली और समझी जाती है। हिंदी भाषा की पाँच उपभाषाएँ हैं।



उपभाषा

1. पूर्वी हिंदी

2. राजस्थानी हिंदी

3. पहाड़ी हिंदी

4. पश्चिमी हिंदी

5. बिहारी हिंदी

बोली

अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी

जयपुरी, मारवाड़ी, मेवाती, मालवी

गढ़वाली, कुमाउँनी, हिमाचली

खड़ीबोली, हरियाणवी, कन्नौजी, ब्रज भाषा

भोजपुरी, मैथिली, मगही।



बोली – सीमित क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा के रूप को बोली कहा जाता है अर्थात स्थानीय व्यवहार में अल्पविकसित रूप में प्रयुक्त होने वाली भाषा बोली कहलाती है। बोली का कोई लिखित रूप नहीं होता।

व्याकरण – भाषा को शुद्ध रूप में लिखना, पढ़ना और बोलना सिखाने वाला शास्त्र व्याकरण कहलाता है।


बहुविकल्पी प्रश्न


1. भाषा कहते हैं

(i) भावों के आदान-प्रदान के साधन को

(ii) लिखने के ढंग को

(iii) भाषण देने की कला को

(iv) इन सभी को


2. लिपि कहते हैं।

(i) भाषा के शुद्ध प्रयोग को

(ii) मौखिक भाषा को

(iii) भाषा के लिखने की विधि को

(iv) इन सभी को



 

3. बोलकर भाव एवं विचार व्यक्त करने वाली भाषा को ____ कहते हैं?

(i) सांकेतिक भाषा

(ii) लिखित भाषा

(iii) मौखिक भाषा

(iv) वैदिक भाषा


4. लिखित भाषा का अर्थ है

(i) लिपि को समझना

(ii) विचारों का लिखित रूप

(iii) किसी के समक्ष लिखकर विचार देना

(iv) विचारों को बोल-बोलकर लिखना


5. हिंदी भाषा की उत्पत्ति किस भाषा से हुई?

(i) अंग्रेजी

(ii) फ्रेंच

(iii) उर्दू

(iv) संस्कृत


6. संविधान में कितनी भाषाओं को मान्यता प्राप्त है

(i) बीस

(ii) इक्कीस

(iii) बाईस

(iv) पच्चीस



 

7. हिंदी भाषा की ____ उपभाषाएँ हैं

(i) दो।

(ii) चार

(iii) पाँच

(iv) सात


8. भाषा के क्षेत्रीय रूप को कहते हैं

(i) लिपि

(ii) उपभाषा

(iii) बोली

(iv) विभाषा


9. भाषा के लिखित रूप प्रदान के लिए निर्धारित चिह्न कहलाते हैं

(i) लिखित भाषा

(ii) उपभाषा

(iii) लिपि

(iv) बोली


10. भाषा का उद्गम हुआ है

(i) विचारों के आधार पर

(ii) लिपि के आधार पर

(iii) ध्वनियों के आधार पर

(iv) आवश्यकताओं के आधार पर



 

उत्तर-

1. (i)

2. (iii)

3. (iii)

4. (ii)

5. (iv)

6. (iii)

7. (iii)

8. (iii)

9. (iii)

10. (iii)


We hope the given CBSE Class 6 Hindi Grammar भाषा, लिपि और व्याकरण will help you.




😘Welcome 😘

 📖  Rudra Coaching Classes 📖

  

    𝐄𝐧𝐠𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐌𝐚𝐭𝐡 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐆𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐥 𝐊𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞 𝐑𝐞𝐚𝐬𝐨𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐢

 Facility:-

(I) गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा

(II) कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान

(III) प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा

(IV) P. T. M. 

 

         Add:- Arasiya Bazar Shahganj Jaunpur U.P.

Call / Whatsapp :- +91-9453789608

 Visit :- www.rudracoachingclasses.edu

 E-mail :-rudracoachingclasses@edu

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार

CBSE Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार  एक से अधिक वर्णों  के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं,  जैसे- मैं, वह, राम, दिल्ली, लोटा, पंकज, पुस्तक आदि।  हिंदी भाषा में शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर किया जाता है। (क) अर्थ के आधार पर (ख) विकार के आधार पर (ग) उत्पत्ति के आधार पर (घ) बनावट के आधार पर (क) अर्थ के आधार पर – अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं।      सार्थक       निरर्थक 1. सार्थक शब्द – जिन शब्दों का कोई अर्थ निकलता है, उसे सार्थक शब्द कहते हैं; जैसे खाना, घर, विद्यालय, पुस्तक, कार आदि। 2. निरर्थक शब्द – जिन शब्दों का अर्थ नहीं निकलता है, उसे निरर्थक शब्द कहते हैं; जैसे- हमल, लमक, टमक, पुलटा आदि। (ख) विकार के आधार पर – विकार के आधार पर शब्द के दो भेद होते हैं  विकारी शब्द  अविकारी शब्द 1. विकारी शब्द – जो शब्द लिंग, वचन तथा काल से प्रभावित होकर अपना रूप बदलते हैं, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।  संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-ये चार प्रकार के विकारी शब्द होते हैं। क्योंकि लिंग, ...

12 Zodiac Name In English With Hindi Meaning By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

Word (शब्द) Diction (उच्चारण) Meaning (अर्थ) 1. Arise➜ एरीस➜ मेष 2. Taurus ➜टोरस➜ व्रषभ 3. Gemini ➜जैमिनी ➜मिथुन 4. Cancer ➜कैंसर ➜कर्क 5. Leo ➜लिओ ➜सिंह 6. Virgo➜ वर्गो ➜कन्या 7. Libra ➜लिब्रा ➜तुला 8. Scorpio ➜स्कोर्पियो ➜वृश्चिक 9. Sagittarius➜ सजिटेरियस➜ धनु 10. Capricornus➜ कैप्रिकॉर्न ➜मकर 11. Aquarius ➜एक्वेरियस ➜कुम्भ 12. Pisces ➜पाइसेज ➜मीन आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग के माध्यम से *शाहगंज* में अपनी कोचिंग क्लासेज़ कि एक और शाखा डालने का अवसर प्राप्त हुआ।  New Batch Start From 10th March        *RUDRA COACHING CLASSES*  Subject:- ENGLISH , SCIENCE , HINDI , REASONING , MATH , GENERAL KNOWLEDGE Etc.... सुविधाएं:-  1:-  गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ़्त शिक्षा 2:- कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान  3:- प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा 4:- Monthly Test (मासिक परीक्षा) 5:- P.T.M. (Parent's Teacher's Meeting)              Classes :- K.G. Section To 8th (English Medium)    1 To 10 (Hindi Medium...

Class 1 English Grammar Chapter 1 The Alphabet | English Alphabet for Kids

The English Alphabet is the foundation of the English language. Every word in English is made from letters of the alphabet. Learning the alphabet is the first step in learning English. अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabet) अंग्रेजी भाषा का आधार है। अंग्रेजी के सभी शब्द Alphabet के अक्षरों से मिलकर बनते हैं। What is an Alphabet? An alphabet is a set of letters used to write a language. English Alphabet has 26 letters. Capital Letters A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z Small Letters a b c d e f g h i j k l m n o p q r s t u v w x y z Vowels and Consonants There are 5 vowels in the English alphabet: A, E, I, O, U The remaining 21 letters are called consonants. Examples A for Apple 🍎 B for Ball ⚽ C for Cat 🐱 D for Dog 🐶 E for Elephant 🐘 Importance of Learning Alphabet Helps in reading English words Improves pronunciation Builds vocabulary Helps in writing correctly Conclusion The English Alphabet contains 26 letters. Learning the alphabet is the first step towards reading, writ...